25 फ़रवरी 2018 - 18:06
सीरियन फ़ोर्सेस और आतंकवादियों के बीच भीषण युद्ध।

सिक्योरिटी काउंसिल ने सीरिया में 30 दिन के लिए युद्धबंदी के प्रस्ताव को आपसी सहमति से मंजूर कर लिया है हालांकि रूस के कहने पर युद्धबंदी से आतंकवादियों को ख़ारिज कर दिया गया था......

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के समीप सीरियन फोर्सेस और आतंकवादियों के बीच घमासान युद्ध छिड़ा हुआ है।
सूत्रों के अनुसार आतंकवादी सिक्योरिटी काउंसिल की ओर से युद्धबंदी के प्रस्ताव का भरपूर फ़ायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि सिक्योरिटी काउंसिल ने सीरिया में 30 दिन के लिए युद्धबंदी के प्रस्ताव को आपसी सहमति से मंजूर कर लिया है हालांकि रूस के कहने पर युद्धबंदी से आतंकवादियों को ख़ारिज कर दिया गया था।
 रूस का कहना है कि वह इन आतंकवादियों को सीरिया में दोबारा सर उठाने की इजाज़त नहीं देगा।

X